रांचीः दुष्कर्म के प्रयास मामले में हिरासत में भेजा गया डॉक्टर
- By admin --
- 02 Jun 2020 --
- comments are disable
कोर्ट में किया था सरेंडर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में
जूनियर लेडी डॉक्टर से किया था दुष्कर्म का प्रयास
रिम्स में जूनियर लेडी डॉक्टर से दुष्कर्म के प्रयास के मामले में आरोपी सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर अरुण कुमार मौर्य ने मंगलवार को न्यायिक दंडाधिकारी मनीष कुमार सिंह की कोर्ट में सरेंडर कर दिया। कोर्ट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
आरोप के मुताबिक 27 मई की रात को नाइट ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर से दुष्कर्म का प्रयास किया था। दूसरे दिन इस मामले में पीड़िता ने बरियातू थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके बाद से आरोपी फरार चल रह था।
वहीं बरियातू थाना प्रभारी सपन महथा ने कहाकि डॉक्टर के परिवार और करिबीयों पर लगातार पुलिस दबाव बना के रखी थी, जिसके कारण आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर किया और उसे कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा हैं
पीड़ित लेडी डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि 27 मई की रात करीब 12 बजे ड्यूटी समाप्त कर कमरे में जाने के बाद आरोपी डॉक्टर से उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया. एक मरीज को कोविड आइसीयू से कार्डियोलॉजी विभाग में शिफ्ट करने के बाद आरोपी डॉक्टर ने उसे कहा कि उनका घर बंद हो गया है और गार्ड कॉल नहीं उठा रहा है, इसलिए वह उसके साथ रहेगा।
जिस पर उसने आपत्ति जताई और सिस्टर इंचार्ज से बातचीत कर पेइंग वार्ड के चौथे तल्ले के डी-15 में डॉ. अरुण के लिए रूम दिलवाया. जबकि वह उसी वार्ड के डी-19 में रूक गई, थोड़ी देर बाद आरोपी डॉक्टर ने पीड़िता को कॉल किया और कहा कि तुम्हारा रूम दिखाओ. इसके बाद वह रूम पहुंच गया, पानी का बोतल लेने के बहाने गलत हरकत शुरू कर दी।
किसी तरह पीड़िता वहां से भागी और अपने सीनियर को इसकी जानकारी दी. तब तक आरोपी मौके से फरार हो गया, इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत रिम्स डायरेक्टर से की, दूसरे दिन गुरुवार को बरियातू थाने में केस दर्ज कराई।