बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा घाट पर हुआ भव्य महाआरती का आयोजन…*
- By rakesh --
- 30 Aug 2023 --
- comments are disable
बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा घाट पर हुआ भव्य महाआरती का आयोजन…*
वाराणसी और हरिद्वार के तर्ज पर भव्य महाआरती का आयोजन बासुकीनाथ स्थित शिवगंगा घाट पर किया गया।महाआरती के मंत्रोचारण से पूरा बासुकिनाथ गूंज रहा था।महाआरती के लाइव कवरेज के साथ-साथ रूट लाइन पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से बाबा फौजदारी नाथ पर जलार्पण के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को महाआरती दिखाने की व्यवस्था की गई थी साथ ही पूरे मेला क्षेत्र में महाआरती का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया।शिवगंगा के तट पर और मुख्य मंदिर के आस पास भव्य सजावट की गई थी। शिवगंगा के चारों तरफ साफ-सफाई के साथ लाईटिंग की पूरी व्यवस्था की गई थी।
6.30 बजे शाम महाआरती की शुरुआत हुई।इस महाआरती में उपायुक्त श्री ए दोड्डे सहित जिला प्रशासन की टीम उपस्थित थी।महाआरती का सीधा प्रसारण सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर भी किया गया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ आसपास के लोग भी महाआरती में शामिल हुए