रांची। कांग्रेस विस्तारित कमेटी की बैठक में केंद्र सरकार पर हमला !

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की विस्तारित समिति ने बैठक कर तय किया है कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों का पार्टी जोरदार विरोध करेगी। पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की उपस्थिति में हुई बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ साथ कई हम मुद्दों पर प्रस्ताव पारित किए गए। इसमें  केंद्र सरकार की तरफ से वन अधिकार नियमावली में संशोधन किए जाने का विरोध किया गया। साथ ही साथ मॉव लिंचिग के पारित प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।

पार्टी ने हाल में ही रामगढ़ विधायक को सजा के बाद से विधायकी से हाथ गंवा देने पर गंभीरता से विचार किया। बैठक में तय किया गया कि ममता देवी ने पार्टी के हित में ही आंदोलन किया था, जिसमें उन्हें सजा मिली और विधायकी चली गई। ऐसे में कांग्रेस पार्टी रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर से पूरी ताकत से साथ चुनाव लड़ेगी।

वैसे झारखंड प्रदेश कांग्रेस की तरफ से लगातार राज्य में संगठन को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाए जा रहे हैं। लेकिन संगठन के कई ऐसे कार्यकर्ता और नेता हैं, जो बड़े नेताओं के खिलाफ आवाज बुलंद भी कर रहे हैं। ऐसे में पार्टी को इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि कार्यकर्ताओं और नेताओं को एकजुट रखा जाए, जिससे संगठन सही में मजबूती से खड़ा रह सके।