बिहार चुनाव को लेकर झारखंड महागठबंधन ने क्या किया दावा?
- By admin --
- 26 Sep 2020 --
- comments are disable
- बिहार चुनाव को लेकर झारखंड में भी सरगर्मी
- तेजस्वी यादव होंगे महागठबंधन का चेहराःजेएमएम
- कांग्रेस-जेएमएम भी बिहार में बढ़ाना चाहती है ताकत
बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस लिया है. बिहार में चुनाव एनडीएन बनाम महागठबंधन के बीच होने जा रहा है. झारखंड में महागठबंधन ने सीट शेयरिंग में समझदारी दिखाते हुए रघुवर दास को उखाड़ फेंका था. झारखंड महागठबंधन में शामिल राजनीतिक पार्टियों का दावा है कि बिहार में भी उनकी तैयारी अच्छी है और परिणाम भी बेहतर आएंगे.
महागठबंधन की प्रमुख पार्टी कांग्रेस से बिहार चुनाव की तैयारियों की बाबत पूछा गया तो झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस पहले से ही चुनावी तैयारी में जुटी हुई है. दो-तीन दिनों में गठबंधन का खाका बनकार सामने आ जायेगा. राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रत्याशियों का ऐलान जल्द कर दिया जायेगा.
वहीं झारखंड में सरकार का नेतृत्व कर रही जेएमएम का कहना है कि वो पूरी तरह से महागठबंधन के साथ है. पार्टी ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी स्वीकर कर लिया है. जेएमएम प्रवक्ता मनोज सिन्हा ने कहा कि पार्टी की बिहार में बारह सीटों पर दावेदारी है, बाकी शीर्ष नेतृत्व तय करेगा.
जबकि महागठबंधन में शामिल तीसरा दल आरजेडी का झारखंड में भले ही ताकत कम हो लेकिन बिहार में वो मुख्य विपक्षी दल है. आरजेडी झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि सदन में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव हैं और वही महागठबंधन के चेहरा हैं. उन्होंने दावा किया कि आरजेडी बिहार चुनाव में बेहतर करेगी.
बिहार चुनाव के तारीखों का एलान होते ही पूरे देश की नजर बिहार पर टिक गई है. बिहार चुनाव की राजनीतित तपिश झारखंड में भी महसूस की जा रही है. महागठबंधन के नेताओं का दावा है कि तेजस्वी यादव छुपे रूसस्तम निकलेंगे और बिहार में सत्ता पलटने में कामयाब होंगे. बहरहाल ये इतना आसान नहीं होने जा रहा क्यों कि नीतीश के साथ बीजेपी कैडर का बैकअप है जो उन्हें मजबूत बनाता है.