ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी… सर्वदलीय बैठक में सरकार ने बताया

ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी… सर्वदलीय बैठक में सरकार ने बताया- 100 आतंकी मार गिराए

भारतीय सशस्त्र बलों की ओर से पाकिस्तान और PoK में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाए जाने के बाद दोनों ओर हलचल बनी हुई है. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल जहां पीएम नरेंद्र मोदी से उनके सरकारी आवास पर मिले तो वहीं संसद परिसर में सरकार ने सर्वदलीय बैठक कर ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी. यह सर्वदलीय बैठक करीब डेढ़ घंटे तक चली. विपक्ष ने कार्रवाई पर संतोष जताया और कहा कि वो इस मसले पर सरकार के साथ है. वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी खत्म नहीं हुआ है और यह जारी है.

 

सरकार की ओर से इस बैठक में अमित शाह और किरेन रिजीजू मौजूद हैं. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में है. विपक्ष की ओर से राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी बैठक में शामिल हैं.