देवघर। अब बाईक एंबुलेंस से मिल रही है स्वास्थ्य सेवा

देवघर।  कोरोना की महामारी से निपटने के लिए झारखंड में तमाम लोग अपनेअपने तरीके से चिकित्सा सेवा बढ़ाने में लगे हैं। ऐसे माहौल में देवघर जिला प्रशासन ने एन अनोखी पहल करते हुए बाइक- एंबुलेंस लॉंच किया है। जिले के डीसी मंजूनाथ भजंत्री व एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा की पहल पर इस बाइक एंबुलेंस को आम लोगों की सेवा में लगा दिया गया है।

कोरोना की जंग से निपटने के लिए झारखंड में कई अनोखे तरीके अपनाए जा रहे हैं, जिससे मरीजों को समुचित ढंग से ईलाज मिल सके। ऐसा ही एक मिसाल कायम किया है देववघ जिला के अधिकारियों ने बाबानगरी में शहरी इलाकों के लिए को बड़े एंबुलेंस कार्य कर ही रहे हैं, लेकिन गली और कस्बों के लिए अधिकारियों ने बाइक एंबुलेंस मरीजों के लिए उपलबंध कराया है ये एंबुलेंस आसानी से कीसी भी गली मुहल्ले में जाकर मरीजों को अस्पताल पहुंचा रहे हैं।

इधर देवघर एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने कहालहै कि इस बाइक एंबुलेंस के माध्यम से काफी सुविधा हो रहीहै। उन्होंने कहा कि हेल्पलाइन नंबर पर डायल कर लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

वैसे तो कोरोना काल में कई ऐसे लोग हैं जो आपदा को अवसर में बदलने का काम किया है। देवघर जिला प्रशासन ने भी आपदा के इस काल में जिस तरीके से पहल की है, उससे लगता है कि सचमुच राज्य में ऐसे भी लोग हैं, जो सचमुच विपरीत समय में भी बेहतर कार्य कर समाज की सेवा करते हैं। इस तरह के उदाहरण से सबसो सीख लेने की जरुरत है।