रांची : पीटीआई ब्यूरो प्रमुख पीवी रामानुजम ने की खुदकुशी, CM ने दुःख जताया

झारखण्ड के पीटीआई के ब्यूरो प्रमुख पी वी रामानुजम ने आत्महत्या कर ली यह जानकारी पीटीआई के पत्रकार इंदुकांत दीक्षित ने दी ।मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने पीटीआई के ब्यूरो चीफ पीवी रामानुजम के असामयिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा पीवी रामानुजम का यों चले जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी पत्रकारिता से कई पत्रकारों को मार्गदर्शन एवं प्रेरणा मिली है।

ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरी संवेदना उनके परिजनों के साथ हैं। भगवान उन्हें दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।