पलामू : बोलेरो और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, इरादतन हादसे का लगा आरोप

पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के अधमनिया में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में मां कलावती कुंवर, बेटे संजय उरांव और विनोद उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे के मामले में मृतक के परिजनों ने बोलेरो मालिक राय बहादूर सिंह पर इरादतन धक्का मारने का आरोप लगाया है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव में मृतक कलावती कुंवर और राय बहादूर सिंह के बीच भूमि विवाद था। जिसको लेकर सुबह भी मारपीट की घटना हुई थी।मारपीट में घायल हुए राय बहादूर सिंह सिंह भी बूरी तरह घायल हुए हैं । बाद में बोलेरो और बाइक की टक्कर हुई जिसमें कलावती कुंवर और उसके 2 बेटों की मौके पर ही मौत हो गई।

मामले में एसपी अजय लिंडा ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों गाड़ी के टक्कर के कारण तीनों की मौत हुई है। इसपर जांच चल चल रही है कि सड़क हादसा ईरादतन है या भूलवश। फिलहाल मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। वहीं लेस्लीगंज एसडीपीओ अनूप बड़ाईक खुद पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।