रांची। बाहर से झारखंड आनेवालों को सात दिन तक रहना होगा क्वारैंटाइन

रांची। झारखंड में बाहर से आनेवाले प्रवासी मजदूरों को अब सीधे घर नहीं जाने दिया जाएगा। राज्य सरकार ने तय किया है कि बाहर से आनेवाले लोगों को पहले सात दिन तक अपने गृह जिले में क्वारैंटाइन किया जाएगा। इसके बाद कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही घर जाने दिया जाएगा। सरकार का मानना है कि इससे कोरोना के चेन को तोड़ने में मदद मिलेगी।

राज्य सरकार ने इस बारे में नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही राज्य के सभी डीसी को निर्देश दिए हैं कि अपने इलाके में वे बाहर से आनेवाले प्रवासी मजदूरों के क्वारैंटाइन करने की व्यवस्था करें। सभी इलाकों में पंचायत भवन को सेंटर बनाने की तैयारी तेज कर दी गई है। इसके साथ साथ राज्य के सभी जिलों में अतिरिक्त आक्सीजन युक्त बेड बनाए जा रहे हैं, जिसमें मरीजों का ईलाज किया जा सकेगा।

गौरलतब है कि दोबारा कोरोना की महामारी के तेज होने के बाद से देश के कई हिस्सों से प्रवासी मजदूरों का वापस आना तेज  हो गया है। ऐसे में इस बात की आशंका बढ़ गई है कि अगर संक्रमित लोग वापस लौटकर सीधे अपने घर जाएंगे तो अपने घरवालों के साथ साथ गांव मुहल्लों के लोगों के भी संक्रमित कर सकते हैं। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से पहले से ही जारी गाईडलाइन का पालन किया जा रहा है। राज्य सरकार ने तमाम लोगों से अपील की है कि वे बाहर से आकर अपना कोरोना टेस्ट जरुर कराएं और क्वारैंटाइन सेंटर  रहकर कोरोना की महामारी को फैलने से रोकें।