मधुपुर : मधुपुर अनुमंडल को बेस्ट सिटिजन फीडबैक के लिए मिला अवार्ड
- By admin --
- 22 Aug 2020 --
- comments are disable
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 के वर्चुअल प्लेटफाॅर्म पर अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 5वें राष्ट्रव्यापी वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण, 2020 के परिणामों की घोषणा आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी द्वारा की गयी।
इस दौरान देश के पूर्वी क्षेत्र के पच्चास हजार से एक लाख तक की आबादी वाले शहरों में मधुपुर को सिटिजन फिडबैक के लिए बेस्ट सम्मान दिया गया।
ज्ञात हो कि करीब एक महीने चले इस सर्वेक्षण के दौरान एक करोड़ 70 लाख नागरिकों ने स्वच्छता ऐप पर पंजीकरण किया है। सोशल मीडिया पर 11 करोड़ से अधिक लोग इससे जुड़े। साढे़ पांच लाख से अधिक सफाई कर्मचारी सामाजिक कल्याण योजनाओं से जुड़े और ऐसे 21 हजार स्थानों की पहचान की गई, जहां कचरा पाने की ज्यादा संभावना है।
ऑनलाइन कार्यक्रम में पुरस्कार दिया गया
गुरुवार को दिल्ली से ऑनलाइन कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया गया ऑनलाइन पुरस्कार ग्रहण करने के लिए मधुपुर नगर परिषद के अध्यक्ष लतिका मुर्मू कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार देवघर उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन पुरस्कार ग्रहण किए कोरोना संक्रमण के कारण कार्यक्रम ऑनलाइन ही हुआ
चयनित नगर परिषद नगर पालिका को केंद्र से अवार्ड भेजे जायेंगे
कार्यक्रम संपन्न होने के बाद चयनित नगर परिषद नगर पालिका को केंद्र से अवार्ड भेज दिया जाएगा ऑनलाइन कार्यक्रम में आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी के साथ-साथ विभिन्न शहरों के मेयर, निगम आयुक्त के साथ नगर परिषद अध्यक्ष, मधुपुर लतिका मुर्मू, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी एबी राॅय, कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, नगर प्रबंधक प्रकाश मिश्रा एवं विश्वनाथ भगत के साथ-साथ संबंधित विभाग के आलाधिकारी आदि उपस्थित थे।