रांची: युवक ने फांसी लगाकरआत्महत्या की, पिता ने भी कर ली थी आत्महत्या

रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार नामकुम थाना क्षेत्र स्थित चाय बागान शिव मंदिर के पास पंचवटी के रहने वाले ने रवि कुमार नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

बताया गया है कि मृतक युवक के पिता ने भी चार साल पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।