भूमि रक्षित रखने के लिए प्लॉट में लगेगा ‘‘ सरकारी भूमि से संबंधित सूचना पट्ट ’’
- By rakesh --
- 17 May 2025 --
- comments are disable
रांची जिला में सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक प्लॉट में लगाया जायेगा ‘‘ सरकारी भूमि से संबंधित सूचना पट्ट ’’
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिला के सभी अंचल अधिकारियों को दिया गया आदेश
सूचना पट्ट में जिले का नाम एवं संबंधित अंचल/मौजा का नाम, हल्का संख्या, थाना संख्या, खाता संख्या, प्लॉट संख्या, कुल रकबा तथा भूमि के किस्म को भी अंकित करने का आदेश
सभी अंचल अधिकारियों को अपने संबंधित अंचल में सरकारी भूमि की मार्किंग का भी आदेश
======================
रांची जिला के सभी अंचलों में सरकारी भूमि को सुरक्षित रखने के लिए प्रत्येक प्लॉट में ‘‘ सरकारी भूमि से संबंधित सूचना पट्ट ’’ लगाया जाएगा। उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा इस संबंध में जिला के सभी अंचल अधिकारियों को आदेश जारी किया गया है। उन्होंने सूचना पट्ट में जिले का नाम एवं संबंधित अंचल/मौजा का नाम, हल्का संख्या, थाना संख्या, खाता संख्या, प्लॉट संख्या, कुल रकबा तथा भूमि के किस्म को भी अंकित करने का आदेश दिया है।
उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची श्री मंजूनाथ भजंत्री द्वारा जिला के सभी अंचल अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के साथ सूचना पट्ट की विवरणी फोटोग्राफ के साथ उपलब्ध कराने को कहा गया है।
सभी अंचल अधिकारियों को अपने संबंधित अंचल में सरकारी भूमि की मार्किंग करने का भी आदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि जिले के सभी अंचल अंतर्गत सरकारी भूमि यथा गैर मजरूआ/खास/मालिक/आम/जंगल झाड़ी/खासमहाल/कैसरे हिंद किस्म की भूमि अवस्थित है। जिसे सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी प्रत्येक अंचल में अंचल अधिकारी की है।
- bihar bhu naksha online
- bihar bhumi jankari
- bihar bhumi naksha download
- bihar jamin khata khesra
- brain tumor
- brics summit
- brics summit 2023
- chhatarpur
- cm nitish kumar vs samrat choudhary
- khata khasra number kaise nikale
- khata khesra se jamin kaise dekhe
- khata khesra se jamin kaise dekhe bihar
- lok sabha polls 2024
- news18 uttar pradesh uttarakhand
- nitish kumar
- nitish kumar vidhansabha speech
- nitish kumar vs samrat choudhary
- Odisha
- turkish nurse