देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच

देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच

देश में जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच किया जाएगा। पहले चरण में घरों की सूची तैयार की जाएगी, जिसके लिए प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की ओर से निर्धारित 30 दिनों की अवधि में अभियान चलाया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से आज बुधवार को अधिसूचना जारी की गई।
गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, 30 दिनों के गृह सूचीकरण अभियान शुरू होने से ठीक पहले 15 दिनों की अवधि में स्व-गणना कराने का विकल्प भी उपलब्ध होगा। जनसंख्या की गणना का अभियान दो चरणों में आयोजित होाग। अप्रैल से सितंबर 2026 तक घरों की सूची बनाना और आवास जनगणना और फरवरी 2027 में जनसंख्या गणना। जनगणना प्रत्येक 10 वर्षों में कराई जाती है। इसके हिसाब से 2021 में जनगणना कराई जानी थी, लेकिन कोरोना महामारी के चलते इसे स्थगित कर दिया गया।
पहले चरण में मकान सूचीकरण और आवास जनगणना, अप्रैल से सितंबर 2026 के बीच जबकि दूसरा चरण जनसंख्या गणना (पीई), फरवरी 2027 में होगा। मकान सूचीकरण और आवास जनगणना के तहत देशभर की सभी संरचनाओं, घरों और परिवारों की व्यवस्थित सूची तैयार की जाएगी।