मुंबईः भीगी बरसात में शांत हुए सुशांत, दी गई आखिरी विदाई
- By admin --
- 15 Jun 2020 --
- comments are disable
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को आज मुंबई में आखिरी विदाई दी गई। विले पार्ले के सेवा समाज घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सुशांत के पिता, चचेरे भाई और तीन बहनें मौजूद थीं। सुशांत को कई हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी।
सुशांत के अंतिम संस्कार में राजकुमार राव, क्रिस्टल डिसूजा, विवेक ओबरॉय, पूजा चोपड़ा, श्रद्धा कपूर और रणदीप हुड्डा मौजूद रहे। इसके अलावा संजय निरूपम, उदित नारायण, वरुण शर्मा, ताहिर राज भसिन, तुषार पांडे, प्रतीक बब्बर, कृति सेनन भी अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।
बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। सुशांत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई थी। डॉक्टरों ने उनके वाइटल ऑर्गन्स को आगे जांच के लिए जेजे अस्पताल भेजा है, जहां शरीर में किसी तरह के ड्रग्स या जहर की मौजूदगी का पता लगाया जाएगा।