बोकारो : सदर अस्पताल में महिला के गले में फंसा कोरोना जांच स्टीक !

बोकारो : सदर अस्पताल में महिला के गले में फंसा कोरोना जांच स्टीक !

  • सदर अस्पताल की लापरवाही आई सामने
  • कोरोना जांच के दौरान मुंह में फंसा स्लाइड
  • पीड़िता को धनबाद के पीएमसीएच किया रेफर

अस्पताल की लापरवाही एक बार फिर सामने आई है। बोकारो सदर अस्पताल में कोरोना जांच के दौरान मुंह में ही स्लाइड टूट गया। आनन-फानन में पीड़ित महिला को धनबाद के पीएमसीएच भेज दिया गया।

बोकारो सदर अस्पताल में कोरोना जांच के दौरान मुंह में ही स्लाइड टूट गया। गर्भवती महिला सदर अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराने आई थी, जैसे ही स्लाइड को मुंह के अंदर गले तक डाला गया कि स्लाइड टूटकर गले में फंस गया।

जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने महिला की जांच की। इसके बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए धनबाद के पीएमसीएच रेफर कर दिया।

पीड़िता का कहना है कि गर्भवती होने की वजह से कोरोना टेस्ट कराने गई थी कि उसी दौरान स्लाइड मुंह के अंदर टूट गया। महिला और उसके पति घटना को लेकर चिंतित नजर आये।

वहीं बोकारो के सिविल सर्जन ने माना कि कोरोना जांच के दौरान पहली इस तरह की घटना हुई है।

उन्होंने कहा कि कोरना जांच के लिए स्वाब लेने के लिए जॉय स्टिक यूज़ किया जाता है, उसका आगे का भाग टूट गया और गला में फंस गया।

सिविल सर्जन ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है लेकिन मामला ज्यादा गंभीर नहीं है। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

बोकारो सदर अस्पताल में जिस तरह की घटना घटी इस तरह की घटना विरले देखने को मिलता है। लेकिन मामले में जांच की जरूरत है आखिर क्यों ऐसी स्थिति आई।

यदि जॉय स्टिक में कोई कमी है तो उसे दूर किया जाय। मामले को हल्के में लेने की गलती न की जाय।