राज्य में अपनी धार मजबूत करने को लेकर आजसू पार्टी की कवायद तेज !
- By rakesh --
- 14 Jun 2025 --
- comments are disable
सुदेश महतो के निर्देश पर पार्टी के
संगठन विस्तार का अभियान तेज
कोल्हान के तीनों जिलों में आजसू
की जिला संयोजक मंडली का गठन
संगठन विस्तार के अभियान को
गति देगी जिला संयोजक मंडली
आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देश पर संगठन विस्तार के लिए कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों में जिला संयोजक मंडली की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय अध्यक्ष की सहमति के बाद पार्टी के प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
श्री सहिस ने बताया कि पार्टी की पहले से गठित जिला समिति पूर्ववत अपना नियमित कार्य करती रहेगी, जबकि नवनियुक्त जिला संयोजक मंडली जिले में संगठन के पुनर्गठन के अभियान का नेतृत्व करेगी तथा ग्राम एवं प्रखंड समितियों के गठन तथा विस्तार के कार्यक्रमों के आयोजन को गति देने का काम करेगी। पार्टी ने राज्य के सभी ग्रामों में इकाई गठित करने की कवायद शुरू की है तथा युवाओं एवं महिलाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष बल दिया जा रहा है।
श्री सहिस ने बताया कि तीनों जिलों की संयोजक मंडली इस प्रकार है–
पूर्वी सिंहभूम – सागेन हांसदा (संयोजक), सुखलाल हेंब्रम, आदित्य महतो, बीरबल महतो, क्रांति सिंह, श्रवण सिंह, डोमन टुडू, संजय मालाकार, बुद्धेश्वर मुर्मू, दीपक अग्रवाल, राजू कर्मकार एवं प्रकाश विश्वकर्मा।
पश्चिमी सिंहभूम – दामू बानरा (संयोजक), नंदलाल बिरुआ, चंद्रमोहन सिंकू, संतोष महतो, अजय कुमार महतो, दिनेश चंद्र महतो, डॉ आनंद महतो, दिनेश चंद्र बोइपाई, प्रताप सिंह देव एवं बिरसा मुंडा।
खरसावां–सरायकेला – सत्यनारायण महतो (संयोजक), अशोक साहू, प्रवीण महतो, सुषेण महतो, अनिल महतो, रामरतन महतो, दुर्गा महतो, दिनेश हांसदा, अंगूर महतो, दिलीप महतो, गौरी लायक, पुलक सत्पथी एवं डॉ सुधीर सिंह।
इसके अलावा जमशेदपुर नगर प्रभारी चंद्रगुप्त सिंह तथा आदित्यपुर नगर प्रभारी रविशंकर मौर्य को नियुक्त किया गया है।
- ajsu
- ajsu parti
- AJSU Party
- ajsu party 2025
- ajsu party dhanteras
- ajsu party in dhanbad
- AJSU PARTY LATEST NEWS
- ajsu party latest video
- ajsu party meeting
- ajsu party milan samaroh
- ajsu party mla news
- ajsu party news
- ajsu party news today
- ajsu party office
- ajsu party pitai
- ajsu party ramgarh
- ajsu party ranchi news
- ajsu party silli
- ajsu party song
- ajsu party sudesh mahto
- jharkhand ajsu party
- jmm vs ajsu party
- sudesh mahto ajsu party