मुक्ति संस्था की पहल, अज्ञात शवों का किया दाह संस्कार

आज दिनांक 11/05/2025 दिन रविवार को मुक्ति संस्था के द्वारा जुमार नदी के तट पर 40 अज्ञात शवों का पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक कर जुमार नदी के तट पर लेकर गए इस दौरान संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी। अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया। मौके पर संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।