रांचीः स्वस्थ हुए स्वास्थ्य मंत्री,डॉक्टरों को जताया आभार

सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रिम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। आपको बता दे कि हर्निया के ऑपरेशन के लिए बीते दिनों रिम्स में एडमिट हुए थे, जिसका सफलतापूर्वक  ऑपरेशन  हो गया है।

रिम्स से निकलते समय उन्होंने रिम्स के चिकित्सकों और प्रबंधन के प्रति आभार जताया और कहाकि में यहां केवल ईलाज कराने नहीं आया बल्कि रिम्स की व्यवस्था का अवलोकन भी किया,जो भी रिम्स सुविधा की कमी उसका जायजा लिया गया। किस प्रकार और सुविधा प्रदान कर रिम्स को बेहतर बनाया जा सके इस पर भी अवलोकन किया गया।

उन्होंने कहाकि  कुछ दिन के चिकित्सकों ने आराम को कहा हैं, लेकिन जनहित और जनसेवा के कार्यों के लिए उपलब्ध रहूंगा। आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की हर्निया के ऑपरेशन के लिए रिम्स में एडमिट हुए थे। जहां पर बीते दिनों उनका सफलतापूर्वक  ऑपरेशन हो गया है।