रांचीः निजी स्कूल में प्रबंधन के प्रशय पर देशविरोधी गतिविधियां- राय

  • पाकिस्तान, बांग्लादेश के राष्ट्रगान याद करने के लिए बच्चों को किया जा रहा विवश

  • प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को लिखा पत्र

झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने प्रधान सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड सरकार को संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला स्कूल के संबंध मे ईमेल के माध्यम से लेटर भेजा है इसमें कहा गया है कि नर्सरी, एलकेजी के बच्चों को दुश्मन देश पाकिस्तान सहित बांग्लादेश के राष्ट्रगान याद करनेके लिए बच्चों को  विवश किया जा रहा है।

देशविरोधी कार्य कर रही है निज़ी स्कूल

उन्होंने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिलांतर्गत घाटशिला विधानसभा स्थित “संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर” निज़ी स्कूल में स्कूल प्रबंधन के प्रशय पर देशविरोधी  संचालित हो रही हैं। ऑनलाइन कक्षा के लिए बनी व्हाट्सएप ग्रुप द्वारा स्कूली शिक्षिकाओं द्वारा प्रिंसिपल के निर्देश पर नर्सरी, एलकेजी के नौनिहालों को होमवर्क के रूप में दुश्मन देश पाकिस्तान सहित बांग्लादेश के राष्ट्रगान याद करने के फरमान जारी किये जा रहे हैं।

 राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता पर आघात

अजय राय ने कहा कि संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर का यह शर्मनाक कृत्य राष्ट्रीय एकता और संप्रभुता पर आघात है। एक ओर जहां सरहद पर तनाव व्याप्त हैं और आये दिन सीजफायर उल्लंघन कर पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से भारत के जवान शहीद हो रहें है, ऐसे में स्कूल प्रबंधन की पाकिस्तान परस्ती समझ से परे है। यह कृत्य देशद्रोह के समान है जिसपर कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

माफी योग्य कृत्य नहीं निजी स्कूल का

सामान्य ज्ञान के नाम पर जनसाधारण के राष्ट्रीयता की भावना आहत करने का प्रयास समझौता माफी योग्य कृत्य नहीं है। इससे पूर्व में भी राष्ट्रीयता और धार्मिक भावना आहत करने के कई मामले पूर्वी सिंहभूम जिलान्तर्गत में सामने आ चुके हैं, किंतु कठोर कार्रवाई के अभाव में निज़ी स्कूलों की मनमानी और संविधान विरोधी मानसिकता पर अंकुश नहीं लग सका है।