रांचीः पिछली सरकार के भ्रष्टाचार की जड़ खोदने में जुटी जेएमएम
- By admin --
- 24 Jun 2020 --
- comments are disable
झारखंड में जेएमएम की सरकार बनते के साथ ही पार्टी ने पिछली सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है. ताजा मामले में पार्टी के महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य ने नगर विकास विभाग में पिछले पांच साल के किए गए कार्यों पर सवाल खड़े किये है और साथ ही पुरे मामले पर जांच की मांग कि हैं। और साथ ही इस मुद्दे पर पक्ष विपक्ष ने राजनीति तेज कर दी हैं।
सरकार चला रही पार्टी जेएमएम और कांग्रेस ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए नगर विकास विभाग के कार्यों की जांच कराने की मांग की है।जेएमएम महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य और कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा है कि इनहोने लूट करने के लिए नेचुरल तलाव को भी हौदा बना दिया है। जांच होने पर ऐसे कई और कई तथ्य सामने आएंगे।
इधर पिछली सरकार के कार्यों की जांच को लेकर सत्ताधारी दल की तरफ से उठाए गए सवाल को लेकर बीजेपी के नेताओं ने सरकार पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं। पार्टी के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि जांच हो लेकिन इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।
बहरहाल राज्य में भ्रष्टाचार को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। वर्तमान में भी जेएमएम गठबंधन की सरकार बनने के साथ ही पार्टी के नेताऔओं ने पिछली सरकार पर निशाना साधना तेज कर दिया है। अब देखना है कि राज्य में इस तरह के मुद्दों पर जांच एजेंसिंयों का रूख क्या होता है।
- Affairs
- general secretary Supryo Bhattacharya
- government
- jharkhand
- Jharkhand Khabar
- Jharkhand News
- Jharkhand News रांची
- Jharkhand Sabrang Samachar
- Jharkhand Samachar
- Jharkhand Updated Khabar
- JMM
- Party
- Politics
- previous government
- ranchi
- Sabrang Samachar
- targeting
- अपडेट खबर
- झारखंड
- झारखंड खबर
- झारखंड न्यूज
- झारखंड सबरंग समचार
- झारखंड समचार
- झारखंड समाचार
- महासचिव सुप्रीयो भट्टाचार्य
- सबरंग समचार