रणनीतिक साझेदारी को साथ मलेशिया के रक्षा मंत्री से मिले संजय सेठ !

एशिया-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रक्षा कूटनीति को मजबूत करते हुए, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बुधवार को मलेशिया में आयोजित 17वें लैंगकॉवी अंतर्राष्ट्रीय समुद्री और एयरोस्पेस प्रदर्शनी (लीमा 2025) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। लीमा-25 का आयोजन 20 से 24 मई, 2025 तक मलेशिया के लैंगकॉवी में
किया गया है। आयोजन में हिस्सा लेने के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ वहां गये हुए हैं। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बुधवार को मलेशिया के रक्षा मंत्री याब दातो सेरी मोहम्मद खालिद बिन नॉर्डिन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के दौरान रक्षा सहयोग और व्यापक रणनीतिक साझेदारी के तहत संबंधों को और बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की गयी।