रांची। 19 वर्षीय महेश मुंडा पर टूटा हाथी का कहर, गई जान
- By admin --
- 13 May 2020 --
- comments are disable
रांची। रांची संसदीय क्षेत्र के पंचपरगना इलाके में हाथियों का कहर जारी है। मिली जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय महेश मुंडा को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला। आपको बता दे कि महेश मुंडा काम करके अपना घर लौट रहा था। यह घटना राहे ओपी क्षेत्र के बेहराबेडा गांव की हैं।
काफी दहशत में हैं ग्रामीण
हाथियों के गांव मे आने से ग्रामीण काफी दहशत में हैं। घटना के सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा दिया है। वन विभाग के अधिकारी ने तत्काल मृतक के परिजन को 50 हजार नगद बाकी कागजी करवाई पूरी होने पर 3 लाख 50 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया है।
पंचपरगना इलाके में हाथियों का खौफ
मिली जानकारी के अनुसार हाथियों आना जाना पंचपरगना इलाके में होता रहा है। हाथियों के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है और खेत में लगे फसल को भी बर्बाद होता है। आपको बता दें कि हाथियों के कारण घरों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।