रांची। मां के लिए क्या लिखूं, मां की ही तो लिखावट हूं मैं

रांची। मदर्स डे की शुभकामना देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां रूपी सोरेन के साथ सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट की। उन्होंने लिखा कि संघर्ष में राह दिखाती है मां, अधिकारों के लिए लड़कर जीतना सिखाती है मां। मदर्स डे के अवसर पर सभी को मेरी अनेक-अनेक शुभकामनाएं।

नेताओं का छलका दर्द

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत झारखंड सरकार ने मंत्रियों, प्रदेश के विधायकों व नेताओं ने मदर्स डे की शुभकामनाएं दी है। इस मौके पर मंत्रियों, विधायकों और नेताओं ने मां के साथ फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया और मदर्स डे की बधाई दी।

मां की लिखावट

 भाजपा विधायक दल के नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी मां के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि मां के लिए क्या लिखूं, मां की ही तो लिखावट हूं मैं। मां का आदर कीजिए, मां का सदा सम्मान कीजिए। पूरे राज्यवासियों को, खासकर ममता और वात्सल्य की मूरत समस्त माताओं को मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। हैप्पी मदर्स डे…।

मां की दुआओं का असर

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिखा कि कठिन राहों में भी आसान सफर लगता है, यह मेरी मां की दुआओं का असर लगता है। मां खुश है तो ईश्वर खुश रहता है। आप सभी को मातृत्व दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। महगामा से कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने लिखा कि घुटनों से रेंगते-रेंगते, कब पैरों पर खड़ी हुई।

तेरी ममता की छांव में, जाने कब बड़ी हुई। मां आपके लिए धन्यवाद शब्द तो बहुत छोटा है। आपके लाड-प्यार, आपकी सख्ती, आपकी परवरिश ने हम तीन बहनों को इस काबिल बनाया कि जीवन की हर परिस्थिति में हम आगे बढ़ सकें।