कुड़मी समाज के साथ 1931 से हुए अन्याय का हो समाधान : सुदेश महतो

कुड़मी समाज के साथ 1931 से हुए
अन्याय का हो समाधान : सुदेश महतो

रांची। आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कुड़मी समुदाय द्वारा आहूत रेल टेका, डहर छेका आंदोलन को लेकर एक्स और फेसबुक पर आज कविता के रूप में एक भावपूर्ण पोस्ट किया है। उन्होंने कहा है कि झारखंड आंदोलन और राज्य निर्माण में कुड़मी समुदाय ने सबसे ज्यादा बलिदान दिया है, इसलिए उसका स्वाभिमान और सम्मान बचना चाहिए। विदित हो कि आजसू पार्टी ने कल ही कुड़मी समुदाय के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की थी और इसके सांसद–विधायक समेत वरिष्ठ नेताओं को आंदोलन की सफलता के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है।

श्री महतो ने कहा है कि कुड़मी समाज के साथ 1931 के बाद ऐतिहासिक अन्याय हुआ है जिसका समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इससे न तो किसी की हकमारी होगी और ना ही नुकसान होगा। किसी भी समुदाय के साथ सामाजिक अन्याय हुआ है तो उन सबका साथ साथ समाधान हो।

श्री महतो द्वारा पोस्ट की गई पंक्तियां इस प्रकार हैं –

झारखंड निर्माण में दिया
जिस समाज ने बड़ा बलिदान!
बचे उसका स्वाभिमान,
हो उसका सम्मान॥

कुड़मी समाज के साथ 1931 के बाद
हुए अन्याय का हो शीघ्र समाधान।

किसी को नुक़सान नहीं,
किसी की हकमारी भी नहीं

सभी ऐतिहासिक सामाजिक अन्याय का
हो साथ – साथ समाधान।