रांची। टाटा ग्रुप ने की पहल, ग्रामीण इलाकों में कोरोना सेंटर शुरू
- By rakesh --
- 17 May 2021 --
- comments are disable
80 बेड के कोविड अस्पताल का संचालन करेगा टाटा
रांची। झारखंड के ग्रामीण इलाकों में कोरोना की महामारी से निपटने के लिए अब टाटा ग्रुप ने भी पहल की है। रामगढ़ जिले के मांडू इलाके में 80 बेड का कोविड अस्पाताल का उद् घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने किया। इसका संचालन टाटा ग्रुप की तरफ से किया गया। इस अस्पताल के शुरू होने से ग्रामीण इलाके के लोगों को कोरोना से बचाया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अब थोड़ी राहत है, कि शहरो में थोड़ी दुरुस्त हो गए हैं। झारखँड के ग्रामीण क्षेत्र में अब इससे निपटना बड़ी चुनौती होगी। इस राज्य के लोगों में संकोच है, जिससे थोड़ी परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि शमसान और कब्रगाह में अत्योष्ठि में आनेवाले खर्च को राज्य सरकार वहन करेगी। कार्यक्रम में हजारीबाग के सासंद जयंत सिन्हा के साथ साथ कई लोगों ने सुझाव दिए।
जयंत सिन्हा ने दिए कई सुझाव
महामारी से निपटने के लिए राज्य सरकार की पहल पर जनप्रतिनिधियों ने भी सराहना की है। हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने राज्य सरकार कोकई सुझाव दिए हैं, जिससे गांव में कोरोना की महामारी को फैलने से रोका जा सके।
देर से ही सही लेकिन राज्य सरकार की तरफ से कोरोना से निपटने के लिए जिस तरीके से पहल की गई है वह राज्यहित में बेहतर हैं। अब चुनौती गांव में लोगों को कोरोना से बचाना है, जिसपर भी सरकार कार्य कर रही है। कॉरपोरेट और निजी कंपनियां भी इस दिशा में पहल करनी शुरू कर दी हैं. अगर इसी तरह से मिलकर लोग आगे आएंगे, तो कोरोना से निपटना आसान हो जाएगा।