सरकार की नाकामियां और नकारात्मक सोच ने राज्य को पीछे धकेला : सुदेश महतो
- By rakesh --
- 06 Mar 2024 --
- comments are disable
• सरकार की नाकामियां और नकारात्मक सोच ने राज्य को पीछे धकेला : सुदेश महतो
• अपराधियों के हौसेले बुलंद, ट्रांसफर पोस्टिंग में सरकार व्यस्त
• चंदनकियारी में आजसू का मिलन समारोह, जेएमएम समेत अन्य दलों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा आजसू का दामन
रांची : सरकार की नाकामियां और नकारात्मक सोच ने राज्य को पीछे धकेला है। विकास से सरकार का कोई लेना- देना नहीं है। इस अराजक माहौल से राज्य को बाहर निकालने के लिए हमें मिलकर काम करने की आवश्यकता है।
उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने चंदनकियारी विधानसभा अंतर्गत खेदाडीह घाघरी स्कूल मोड़ में आयोजित मिलन समारोह के दौरान कही। मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
मिलन समारोह में बोलते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कभी भी जनता के हित में नहीं सोचा। इनका ध्यान सिर्फ लूट- खसोट पर है। सरकार ने ट्रांसफर- पोस्टिंग की अलग ही इंडस्ट्री खोल रखी है। सरकारी कार्योलयों में अफसरशाही और बाबूगीरी हावी है। बिना पैसे दिये किसी गरीब या साधारण आदमी का काम नहीं होता।
उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध बेकाबू है। राज्य में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से विफल है। राज्य जिन मोड़ पर खड़ा है, उसे वापस अच्छे माहौल में लाने की चुनौती हम सबके सामने है। आजसू इस काम में पूरी तन्मयता से और जनता के विश्वास के साथ अपनी जिम्मेदारी निभायेगी।
समारोह को केंद्रीय महासचिव उमा कांत रजक, देवशरण भगत आदि ने संबोधित किया।
इन्होंने सदस्यता ग्रहण की :
जेएमएम नेता विश्वनाथ महतो, बबलू महतो ( मुखिया),
धनेश्वर महतो (वार्ड सदस्य), वीणा देवी (पूर्व मुखिया), नेमचंद, महाराज, लालमोहन, नकुल चंद, जयप्रकाश, बहादुर , वृंदावन महतो, लालजी प्रसाद महतो, भक्ति महतो, मनोज कुमार महतो, विष्णु महतो, भुटू महतो, मकरदम महतो ,भुवन महतो, समर पाण्डे, निताई महतो, गाँधी लाल महतो, संतोष महतो, सपन महतो, मयनाथ सिंह, अमित्य सिंह, सुदन कंचन विष्णुपद प्रमय, हराधन, कमल, संदीप ,मकरो महतो ,भीम ,अनिल दास प्रदीप सिंह, संजीत ,पियूष ,प्रेमानंद, रंजीत राजवार, मयूर, आनंद बाउरी सोमेन सिंह, कृष्ण गोपाल, नंदलाल सुदीप।
अमलाबाद पंचायत से असित शेखर, राहुल, नेहरू पर्वत, राणा विवेक किशन देवाशिस प्रमाणिक, सुमंत सहदेव असीम चटर्जी, सरोज रजवार, आदिल अंसारी, निमाई रजवार। महाल पूर्वी पंचायत ब्राम्हण टोला से
असीम चटर्जी, स्वरूप ,विभाष, विवेक, विपुल, आकाश, कुंतल ,विधान ,पप्पू बनर्जी ,अनूप चटर्जी, निसित कुमार, अद्रकुडी पंचायत से रोहित महतो, पार्वती महतो,इमामी अंसारी ने पार्टी का दामन थामा ।
- ajsu
- AJSU Party
- ajsu party bjp party
- AJSU PARTY LATEST NEWS
- ajsu party latest video
- ajsu party meeting
- ajsu party milan samaroh
- ajsu party mla news
- ajsu party news
- ajsu party news today
- ajsu party office
- ajsu party pitai
- ajsu party ramgarh
- ajsu party ranchi news
- ajsu party silli
- ajsu party song
- ajsu party sudesh mahto
- asutosh mahato ajsu party
- fulmonir mai ajsu party
- jharkhand ajsu party
- sudesh mahato ajsu party
- sudesh mahto ajsu party