पलामूः दो हजार की चक्कर पड़ा मुंशी और चौकीदार को भारी…………

मेदनीनगरः भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की पलामू टीम ने चैनपुर थाना के मुंशी विजेंदर कुमार राय व चौकीदार  नंदन मांझी को दो हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है ।

 जानकारी के अनुसार कंकारी निवासी मुन्ना कुमार ने एसीबी को आवेदन दे कर मोटरसाइकिल छोड़ने के एवज में मुंशी द्वारा 2 हजार रुपए की घूस मांगे जाने की शिकायत की थी । जांच के बाद मामले को सत्य पाते हुए एसीबी ने शुक्रवार को धावा दल का गठन किया ।

योजना के अनुसार मुन्ना ने जैसे ही निशान लगे हुए रुपये मुंशी को दिया उसे सहयोगी चौकीदार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । दोनों आरोपितों को एसीबी अपने साथ ले गई है।