चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री पहुंची कोर्ट, मामले को बैठकर सुलझाने की चर्चा !
- By rakesh --
- 10 Jul 2023 --
- comments are disable
ऱांची। सिने अभिनेत्री अमीषा पटेल एक बार फिर से रांची के सिविल कोर्ट में पेश होना पड़ा है। चेक बाउंस से जुड़े मामले को लेकर रांची सिविल कोर्ट में बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल ने पूर्व के आदेश के साशरीर हाजिरी लगाई। साथ में मामले की सुनवाई के दौरान आरोपी अभिनेत्री अमीषा पटेल ने खुद को बेकसूर बताते हुए ऊपर लगे आरोपों से इंकार की। अमीषा पटेल को मामले में ट्रायल पेश करना पड़ेगा। मामले की सुनवाई डी एन शुक्ला की अदालत में हुई।
आपको बता दें कि चेक बाउंस से जुड़ा हुआ यह मामला 2018 का है। फिल्म देसी मैजिक बनाने के नाम पर अजय सिंह ने ढाई करोड़ अमीषा पटेल के खाते में ट्रांसफर किये. अजय कुमार सिंह लवली वल्र्ड इंटरटेनमेंट के प्रोपराइटर हैं. फिल्म नहीं बनाने और पैसे वापस नहीं होने के बाद अजय कुमार सिंह ने निचली अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया. इसमें कहा गया था कि अमीषा पटेल ने उनके साथ धोखाधड़ी की है. हालांकि