Ranchi BJP Meeting: आदित्य साहू की अध्यक्षता में कोर कमेटी बैठक, कई दिग्गज नेता मौजूद
- By rakesh --
- 06 Oct 2026 --
- comments are disable
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य शामिल हुए।
बैठक में संगठन से जुड़े विषयों, पार्टी की आगामी गतिविधियों और कार्ययोजना पर चर्चा हुई। नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल के झारखंड दौरे के दौरान यह बैठक हुई है।
कई वरिष्ठ नेता बैठक में रहे मौजूद
बैठक में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, सह प्रभारी निवेदिता सिंह और सौरव सिंह, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा और मधु कोड़ा शामिल हुए।
इसके अलावा रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व सांसद दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री पवन साय, कर्मवीर सिंह, रविंद्र राय और राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा भी बैठक में मौजूद रहे।
प्रदेश कोर कमेटी के सदस्य भी शामिल
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, समीर उरांव, प्रदेश महामंत्री गणेश मिश्रा, अमर कुमार बाउरी, मनोज सिंह और दिनेशानंद गोस्वामी समेत अन्य पदाधिकारी और कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे।
भाजपा की ओर से बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया।
नए प्रदेश प्रभारी के दौरे के बीच अहम बैठक
गजेंद्र सिंह पटेल को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी बनाए जाने के बाद उनका यह शुरुआती संगठनात्मक दौरा है। उनके दौरे के दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठकों का सिलसिला जारी है।
कोर कमेटी की बैठक में संगठन को लेकर आगे की कार्ययोजना और पार्टी की गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक के बाद प्रदेश प्रभारी ने राज्य के राजनीतिक मुद्दों और भाजपा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी अपनी बात रखी।
यह भी पढ़ें: जयराम महतो का बड़ा बयान: प्रखंड स्तर पर हो भाषा का चयन, JPSC-JSSC पर भी सवाल