भाजपा नेताओं ने बापू को अर्पित की पुष्पांजलि
- By admin --
- 02 Oct 2020 --
- comments are disable
- रघुवर दास ने बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
- संजय सेठ समेत कई भाजपा नेता पहुंचे बापू वाटिका
- बापू के सपनों को पीएम मोदी कर रहे पूराःरघुवर दास
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, रांची सांसद संजय सेठ, चंदनक्यारी से विधायक अमर बावरी, कांके विधायक समरी लाल समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. मोरहाबादी के बापू वाटिका के प्रांगण में गांधी प्रतिमा पर भाजपा नेताओं ने पुष्पांजलि दी. पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि बापू पहले भी प्रासंगिक थे और आज भी हैं. स्वराज स्वदेश उनका सपना था जो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं.
आज देश और राज्य को आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है जो बेहद ही सराहनीय है. वहीं रांची सांसद संजय सेठ ने कहा कि महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने की जरूरत है. खादी उनकी पहचान है जिसकी रक्षा की जानी चाहिए. स्वदेशी की कल्पना को साकार करने में बीजेपी की सरकार लगी हुई है.