रांची। कांके डैम का निरीक्षण करने पहुंचे पेयजल मंत्री, पानी को लेकर समस्या नहीं

रांची। कोरोना की महामारी के बीच राजधानी रांची सहित तमाम राज्य के इलाके में पेयजल की स्थिति को दुरुस्त करने को लेकर राज्य के मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने पहल की है। इसी क्रम में मंत्री ठाकुर ने राजधानी के कांके डैम का निरीक्षण किया।

उन्होंने कहा कि राजधानी के लोगों को पानी मुहैया कराने को लेकर कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने भविष्य की चिंता नहीं की, इसके कारण परेशानी थोड़ी बढ़ी है। कई जगहों पर पानी की राशनिंग की जा रही है।

 उन्होंने कहा कि समय पर सरकार आगे कार्य करेगी। डैम के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अवैध रुप से मछली पालन करने और आस-पास अतिक्रमण किए गए स्थानं पर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।