बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित हो तो बेहतर परिणाम: के रवि कुमार
- By rakesh --
- 07 Mar 2024 --
- comments are disable
मतदान केन्द्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित होने से आएंगे बेहतर परिणाम: के रवि कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी
निर्वाचन से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण करें जिला निर्वाचन पदाधिकारी
लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केंद्र (मॉडल बूथ) के रूप में करें तैयार
गर्मी के मद्देनजर मतदान केन्द्रों पर शेड एवं पेयजल की व्यवस्था करें सुनिश्चित
मतदान केन्द्रों पर की गई बेहतर व्यवस्था के लिए बीएलओ होंगे सम्मानित
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राज्य के सभी जिलों में चल रहे निर्वाचन कार्य की तैयारियों की राज्यस्तरीय समीक्षा की
===============
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य के मतदान केन्द्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित होने से बेहतर परिणाम सामने आएंगे। मतदाता मतदान केंद्र पर ज्यादा से ज्यादा पहुंचेंगे। इससे मतदान प्रतिशत बेहतर हो सकेगा। इसके लिए सभी को सकारात्मक सोच के साथ आपसी समन्वय से काम करने की आवश्यकता है। निर्वाचन कार्य में सभी इमानदारी पूर्वक कर्तव्य निर्वहन करें। सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी अपने-अपने जिले में चल रहे निर्वाचन से संबंधित कार्यों को ससमय पूर्ण करें। निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकार की कोताही अक्षम्य है। यह बातें झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के.रवि कुमार ने कही। वे आज लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत अबतक की गई तैयारियों को लेकर रांची के होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त, आईजी, डीआईजी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक आदि निर्वाचन कार्य से जुड़े वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के रवि कुमार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में राज्य के सभी मतदान केन्द्रों को आदर्श मतदान केंद्र (मॉडल बूथ) के रूप में तैयार किया जाना है। उन्होंने सभी बूथों पर दिव्यांग मतदाता, महिला एवं पर्दानशी मतदाता, वरिष्ठ मतदाता की सहायता के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य गर्मी के मौसम में हो रहा है, ऐसे में सभी मतदान केन्द्रों पर शेड एवं पेयजल की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाएं, ताकि मतदाताओं को कोई असुविधा नहीं हो। शहरी मतदाता (अर्बन वोटर) के लिए मतदान केन्द्रों के समीप ही पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चत करें। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ द्वारा उनके मतदान केन्द्रों पर की गई बेहतर व्यवस्था के लिए सम्मानित कर प्रेरित करने का निदेश दिया।
मतदान दिवस को महापर्व के रूप में मनायें
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि मतदान दिवस के दिन को सभी मतदाता लोकतंत्र के महापर्व के रूप में मनायें। सभी मतदाता महापर्व में भागीदार बनें, इसके लिए लोगों के बीच संदेश प्रसारित एवं प्रचारित करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर ऐसी व्यवस्था व माहौल तैयार करें, जैसे कि जिस खुशी व उल्लास के साथ लोग पर्व त्यौहार मनाते हैं, उसी प्रकार मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान दिवस के दिन मतदान केन्द्रों पर पहुंचे और मतदान करें। मतदाताओं के बीच किसी तरह की कोई अस्मंजश की स्थिति नहीं आने दें। साथ ही मतदान केन्द्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की कोई कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।
पुलिस पदाधिकारी विधि व्यवस्था रखें सख्त
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन कार्य के दौरान विधि -व्यवस्था सख्त रखने का निदेश सभी पुलिस पदाधिकारियों को दिया। उन्होंने शराब एवं नगदी अवैध आवागमन पर कड़ी निगरानी रखते हुए सख्ती से रोक लगाने का निदेश दिया। साथ ही सोसल मीडिया पर फेक न्यूज़ एवं असामाजिक तत्वों द्वारा किये जा रहे भ्रामक पोष्ट पर निगरानी रखते हुए प्रावधान अनुरूप सख्त कार्रवाई करने का निदेश दिया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के क्रम में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त के त्रुटियों से बिंदुवार बताते हुए त्रुटिरहीत कार्य संपादन की जानकारी दी।
नक्सल क्षेत्र एवं प्रतिबंधित सामग्री की आवागमन पर रोक के लिए तैयार हो रही विशेष कार्ययोजना
आईजी ऑपरेशन सह झारखंड पुलिस के राज्य नोडल पदाधिकारी ए वी होमकर ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सभी जिले में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा की गई तैयारियों एवं कार्रवाई की भी समीक्षा की गई। विधि व्यवस्था संधारण तथा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण करने का निदेश पुलिस पदाधिकारियों को दिया गया है।उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में की जाने वाली कार्रवाई एवं अर्धसैनिक बल से कार्रवाई की अपेक्षाएं, सीमावर्ती राज्यों के साथ समन्वय, बॉर्डर चेक पोष्ट पर अबतक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई। साथ ही नगदी, नकली एवं अवैध शराब, नशीले एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी एवं आवागमन पर पूर्ण रोक के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की जा रही है। इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को निदेशित किया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निदेश के आलोक में सभी पुलिस पदाधिकारी को निदेशित किया गया है। उन्होंने कहा कि पुराने वारंटी, अपराधियों एवं निर्वाचन कार्य को प्रभावित करनेवालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई की भी समीक्षा की गई।
बैठक में पावर प्रजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा अपने जिले में चल रहे निर्वाचन कार्य से संबंधित अबतक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी दी।
समीक्षा के मौके पर राज्य के सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, आईजी, डीआईजी, वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन कार्यालय से उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप निदेशक जनसंपर्क आनन्द, ओएसडी गीता चौबे, अवर सचिव देवदास दत्ता, अवर सचिव सुनील कुमार सहित मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
- 2018 madhyapradesh vidhansabha chunav
- aath sunday shows
- abp uncut
- ayodhya news
- cg chunav 2023
- chunav aaj tak
- chunav bihar 2020
- chunav chinh
- chunav chinh kaise milta hai
- chunav news bihar
- chunav news bihar ka
- cm yogi
- loksabha chunav kab honge
- loksabha chunav ki tareekh
- madhyapradesh chunav 2018
- madhyapradesh vidhansabha chunav 2018
- narendra modi oath
- Patna
- shaligram stone nepal to ayodhya
- sunday funday
- vidhan sabha chunav 2023
- vidhayaki ke chunav