पलामू : पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद भी कुएं में कूदकर दे दी जान
- By admin --
- 19 Aug 2020 --
- comments are disable
झारखण्ड में ख़ुदकुशी की घटनायें थमने का नाम नहीं ले रही हैं ।राज्य के सिंहभूम, दुमका, धनबाद में बुधवार को तीन अलग-अलग घटना में तीन शव बरामद किये गए। रहसी थाना क्षेत्र के बिनयका गांव में एक जघन्य हत्या का ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ मंगलवार की रात पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद कुएं में कूदकर जान दे दी। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी विरोधी सिंह काफी तनाव में था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इधर, बड़े बेटे ने माता-पिता की हत्या की आशंका जाहिर की है। मरने वालों की पहचान पंचायत सेवक विरोधी सिंह (40) और उसकी पत्नी लीलावती देवी (35) के रूप में की गई।
विरोधी सिंह को पांकी से कुछ दिनों पहले एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था। कुछ दिन पहले विरोधी सिंह जेल से छूटा था। विरोधी सिंह अपनी पत्नी से लगातार झगड़ता भी रहता था। कुछ दिनों से वो मानसिक तनाव में रह रहा था।