अगले तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी : चम्पाई
- By rakesh --
- 16 Jun 2024 --
- comments are disable
◆ मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन की बड़ी घोषणा – 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम आयु की सभी बहनों और माताओं को आर्थिक सहयोग करेगी सरकार, किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन होगा माफ
◆ मुख्यमंत्री ने राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने का दिया तोहफा
मुख्यमंत्री ने कहा-
◆ मुख्यमंत्री ने जमशेदपुर में 152 करोड़ 76 लाख 71 हज़ार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का किया उद्घाटन शिलान्यास, 3 लाख 41 हज़ार 759 लाभुकों के बीव बांटी 68 करोड 96 लाख 67 हज़ार रुपए की परिसंपत्ति
-
राज्य को संवारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
-
आदिवासी, दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, पिछड़े, दिव्यांग महिला और युवा समेत हर वर्ग और तबके के उत्थान के लिए हो रहा कार्य
-
हम सभी के सहयोग और भागीदारी से राज्य को दे रहे नई दिशा और दिशा
-
राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का होगा संरक्षण और सौंदर्यीकरण
चम्पाई सोरेन, मुख्यमंत्री, झारखंड
राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को अब 200 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। वहीं, 25 वर्ष से ज्यादा और 50 वर्ष से कम आयु की सभी बहनों और माताओं को सरकार आर्थिक सहयोग करेगी । इसके साथ किसानों के दो लाख रुपए तक का लोन माफ किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने आज जमशेदपुर के मानगो स्थित गांधी मैदान में योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण समारोह में इसकी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा तीन महीने के अंदर लगभग 40 हज़ार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इस बाबत नियुक्ति प्रक्रियाओं को तेज गति के साथ पूरा करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया है ।
विकास को एक बार फिर गति देने का अभियान शुरू
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद एक बार फिर विकास को गति देने का अभियान शुरू हो चुका है। राज्यवासियों को कई नई योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार के साढ़े चार वर्ष हो चुके हैं । इसमें दो वर्ष कोरोना से निपटने में लग गए। लेकिन, इस दौरान श्री हेमन्त सोरेन जी के नेतृत्व में सरकार ने विकास का जो नया आयाम लिखा, वह इस राज्य के लिए मील का पत्थर साबित हो रहा है। हमारी सरकार उसी राह पर चलकर राज्य को संवार रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी, दलित, किसान, मजदूर, अल्पसंख्यक, पिछड़े, दिव्यांग महिला और युवा समेत हर वर्ग और तबके के उत्थान, विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
राज्य के हर व्यक्ति को साथ लेकर बढ़ रहे हैं आगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हर व्यक्ति और परिवार को साथ लेकर आगे बढ़ रही है । हम सभी के सहयोग और भागीदारी से राज्य को नई दिशा और दिशा देने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जंगल -झाड़, पठार और नदियों की तलहटी और रिमोट एरियाज में रहने वाले गरीब से गरीब व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंची है। हम इस सोच के साथ काम कर रहे हैं कि सरकार की योजनाओं से कोई भी वंचित नहीं रहे। यही वजह है कि “आपकी सरकार, आपके द्वार, आपके अधिकार,” कार्यक्रम के माध्यम से अधिकारी आपके घरों तक पहुंचे और आपकी समस्याओं का समाधान करने के साथ सरकार की योजनाओं का लाभ दिया । यह सिलसिला निरंतर जारी रहेगा।
राज्य में स्थित निजी प्रतिष्ठानों और फैक्ट्री में 75 प्रतिशत स्थानी को नौकरी दिलाने के लिए चलेगा अभियान
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने राज्य के अंदर स्थित प्रतिष्ठानों और फैक्ट्री में 75% नौकरी स्थानीय को देने का कानून बनाया है । इस कानून का अनिवार्य रूप से पालन होगा। इसके लिए निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी दिलाने के लिए अभियान चलाया जाएगा।
शिक्षा का ऐसा दीया जलाना है जो कभी बूझे नहीं
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर व्यक्ति को शिक्षित करने की सोच के साथ हमारी सरकार काम कर रही है उन्होंने कहा कि हम शिक्षा का ऐसा दीया जलाएंगे, जो कभी बूझेगा नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा और विद्यार्थियों की बेहतरी के लिए सरकार की कई योजनाएं हैं। आज निजी विद्यालयों की तर्ज पर सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस तथा मॉडल स्कूल खोले गए हैं। छात्रवृत्ति की राशि में तीन गुना इज़ाफ़ा किया गया है। गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को 15 लाख रुपए तक का शिक्षा लोन मिल रहा है । विदेशों में पढ़ाई के लिए भी सरकार पूरा खर्च वहन कर रही है। इसके अलावे भी कोई ऐसी योजनाएं हैं, जो बच्चों के भविष्य को नई उड़ान दे रही है।
सरकारी विद्यालयों में जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा की पढ़ाई अगले माह से हो जाएगी शुरू
राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अगले माह से जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी मुख्यमंत्री ने आज भरोसा दिलाते हुए कहा कि इसके लिए जनजातीय शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी धार्मिक स्थलों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
किसानों को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाताओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। हर खेत में पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। किसानों के हित में कई योजनाएं चल रही है। अब किसानों के दो लाख रुपये तक के लोन को माफ करने का सरकार ने निर्णय लिया है ।
इन योजनाओं की मिली सौगात
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में कुल 152 करोड़ 76 लाख 71 हज़ार रुपये की लागत वाली 182 योजनाओं का उद्घाटन – शिलान्यास किया। इसमें 37 करोड़ 96 लाख 55 हज़ार रुपए की 112 योजनाओं का उद्घाटन तथा 114 करोड़ 80 लाख 16 हज़ार रुपए की 71 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। वहीं, मुख्यमंत्री ने 3 लाख 41 हज़ार 759 लाभुकों के बीव 68 करोड 96 लाख 67 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियां बांटी।
इस अवसर पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक रामदास सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, झारखंड गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरि , पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे।
- aaj ka jharkhand news
- bjp jharkhand
- explore jharkhand
- hindi news jharkhand
- jharkhand
- jharkhand adivasi
- jharkhand election
- jharkhand gangrape
- jharkhand lallantop
- jharkhand latest news
- Jharkhand News
- jharkhand news live
- jharkhand news today
- jharkhand politics
- Jharkhand State
- jharkhand today news
- jharkhand tourism
- latest jharkhand news
- latest news jharkhand
- news 18 bihar jharkhand
- news jharkhand
- places to visit in jharkhand
- today jharkhand news