गडकरी ने झारखंड के लिए कई योजनाओं की करी घोषणा

रातू रोड फ्लाईओवर का केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया उद्घाटन।

 

रांची में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जी की घोषणा।

📍 आउटर रिंग रोड, रांची के DPR को मंजूरी दी गयी। ₹6000 करोड़ की लागत से बनेगा आउटर रिंग रोड।

📍 रातू रोड में नवनिर्मित एलिवेटेड कॉरिडोर के सभी पिलर पर सोहराई पेंटिंग को तत्क्षण स्वीकृति।

📍रांची-सिल्ली-मुरी को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करते हुए गति शक्ति के तहत इसके निर्माण की संभावना तलाशेंगे।

📍नागपुर की तर्ज पर रांची और जमशेदपुर में ई बस के परिचालन का ट्रायल करवाया जाएगा।

📍 ₹5000 + ₹500 करोड़ रुपए CRF (केंद्रीय सड़क फंड) के किए मंजूरी।

📍 एकचारी से मेहगामा खंड का 4-Lane निर्माण ₹1300 करोड़ की लागत।

📍कोडरमा-मेघातारी खंड का 4-Lane निर्माण को।मंजूरी। लागत – ₹900 करोड़। इससे रांची और पटना के बीच बेहतर संपर्क प्रदान करेगा। दोनों क्षेत्र में यात्रा समय 1 घंटे से घटकर 30 मिनट होगा। दुर्घटनाओं और Traffic congestion को कम करेगा।

📍पाकुड़ शहर में ₹450 करोड़ की लागत से 20 किमी लंबा बाइपास निर्माण।

📍हंटरगंज में बाईपास निर्माण। ₹150 करोड़ की लागत से 7 किमी लंबा होगा यह बाईपास।