धनबादः राज्यसभा चुनाव में मिली कोर्ट से इजाजत, जानिए किसको

राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की नाव धीरे-धीरे किनारे लगाना शुरु हो गया है। एक ओर रांची में हुई एनडीए विधायक दल की बैठक में दीपक प्रकाश की जीत लगभग तय हो गई। वहीं धनबाद कोर्ट से भी राहत भरी खबर आई है।

जेल में बंद भाजपा विधायक ढुलू महतो को राज्यसभा चुनाव में भाग लेने की इजाजत कोर्ट ने दे दी है। इसी के साथ राज्यसभा चुनाव में ढुलू के भाग लेने को लेकर जो संशय की स्थिति समाप्त हो गई है। ढुलू महतो 19 जून को राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करेगें।

ढुलू को मतदान में भाग लेने के लिए पुलिस अभिरक्षा में धनबाद कोर्ट से झारखंड विधानसभा ले जाया जाएगा। मताधिकार का प्रयोग करने के बाद ढुलू को वापस धनबाद जेल प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।