Corona Breaking: रांची से 123 मरीजों सहित 371 नये संक्रमित, झारखंड में कुल12559 पॉजिटिव

झारखंड में कोरोना का कहर जारी है. राज्य में संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. 02 अगस्त रविवार को झारखंड में 371 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई।

जिसमें रांची से 123, कोडरमा से 56, जमशेदपुर से 48, सिमडेगा से 31, गिरीडीह से 20, सरायकेला से 19, लातेहार से 16, हजारीबाग से 11, बोकारो से 09, रामगढ़ से 08, धनबाद से 07, साहेबगंज से 06, चाईबासा से 06, पाकुड़ से 04, पलामू से 03, गढ़वा से 02 और लोहरदगा से 02 मरीज शामिल हैं. इन नये मरीजों के साथ झारखंड में संक्रमितों की कुल संख्या 12559 हो गयी है।

राज्‍य में 7931 सक्रिय केस हैं, वहीं  4682 संक्रमित अबतक स्‍वस्‍थ हो चुके हैं। वहीं अबतक 119 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

बता दें कि 01 अगस्‍त शनिवार को 822 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई थी. जिसमें देवघर से 162, रांची से 140, धनबाद से 76, रामगढ़ से 38, कोडरमा से 34, सरायकेला से 33, हजारीबाग से 32, खूंटी से 32, गढ़वा से 28, गिरीडीह से 28, साहेबगंज से 26, चाईबासा से 22, दुमका से 18, गुमला से 18, गोड्डा से 15, जामताड़ा से 15, जमशेदपुर से 13, बोकारो से 05, चतरा से 03, पाकुड़ से 01 और पलामू से 01 संक्रमित शामिल थे. इसके साथ ही राज्‍य में  संक्रमितों की कुल संख्‍या 12188 हो गई थी।