धनबाद : पेडस्टल फैन में करंट, चपेट में आ कर नौ माह के बच्चे की मौत
- By admin --
- 06 Aug 2020 --
- comments are disable
एगयारकुंड उत्तर पंचायत स्थित भुइयां टोला के समीप दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र के लोगो को झकझोर कर रख दिया है। बुधवार की सुबह नौ माह का दूध पीता बच्चा करंट की चपेट में आने से हुई मौत के बाद मोहल्ला में सन्नाटा पसर गया।वहीं परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार दैनिक मज़दूर धर्मेंद्र दत्ता एवं उनका पूरा परिवार रोज़ाना की तरह सुबह उठकर घर के काम में व्यस्त था। बच्चे की दादी बच्चे के लिये दूध बनाने गई थी। इसी बीच बच्चा घसीटते हुए पास में चल रहे स्टैंड फैन के पास पहुँचा और पंखे को पकड़ लिया।
चूंकि पंखे की बॉडी में करंट आ रहा था और बच्चा करंट की चपेट में आ गया और बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत की मुखिया काकुली मुखर्जी मौके पर पहुँची और दुखी परिवार का ढाढस बांधा।
मुखिया श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि घर के सभी लोग काम मे लगे हुए थे और बच्चे की दादी बच्चे के लिए ढूढ बनाने गई थी। पंखा चल रहा था और पंखे की बॉडी में करंट आ रहा था। बच्चा घसीटता हुआ गया और पंखे को पकड़ लिया जिससे बच्चा वहीं बेहोश हो गया।जब तक परिवार वाले कुछ समझ पाते बच्चे ने दम तोड़ दिया।