पलामूः पांकी के नौडीहा गांव में निकला मुगलकालीन खजाना…

पलामू जिला के अतिनक्सल प्रभावित इलाके पांकी थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव में मुगलकालीन चांदी का सिक्का मिला है। जिसका खबर आग की तरह पूरा राज्य में फैलता ही जा रहा है।

आपको बता दें कि नौडीहा गांव के भलही में खुदाई का काम चल रहा था। उसी दौरान धातु के घड़े में भरे लगभग 102 मुगलकालीन चांदी के सिक्के मिलने मिला।

मिली जानकारी के अनुसार बचन बैठा के खेतों के समतलीकरण के दौरान घड़ा निकला था, बारिश से धुलने के बाद नौडीहा के जहीर मियां के परिजनों को हाथ लगी। इस मामले की जांच पांकी पुलिस कर रही है।