उपराष्ट्रपति ने मंत्री से कहा- सड़क पर कई गड्ढे हैं ठीक करा दें !
- By rakesh --
- 29 Mar 2026 --
- comments are disable
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने रांची की खराब सड़क को लेकर जताई चिंता, कहा-मंत्री जी, बहुत गड्ढे हैं, ठीक करा दें
रांची : उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एक दिवसीय झारखंड दौरे पर शनिवार को रांची आये थे। आईआईएम रांची के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आये उपराष्ट्रपति को रांची के खराब सड़क का सामना करना पड़ा। सड़क की बदहाली को लेकर समारोह के अंदर ही उपराष्ट्रपति ने चिंता जताते हुए मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से इसे ठीक कराने को कहा।
आईआईएम रांची के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उपराष्ट्रपति सड़क मार्ग से वहां पहुंचे। रांची के अरगोड़ चौक से लेकर पुंदाग के बीच में सड़कों की स्थिति बहुत खराब है। सड़क पर दर्जनों गड्ढे है, इनमें से कई बड़े गड्ढे को उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर भरा गया फिर भी कई जगहों पर जर्जर सड़क यात्रा का सुखद अनुभव नहीं कराती है। करीब 6 किलोमीटर के दूरी में कई गड्ढ़े आपको नजर आएंगे, खासकर आईएसएम चौक से अरगोड़ा मुक्तिधामपुल के नीचे बदतर स्थिति देखने को मिलती है, जहां आपको सड़क का स्वरूप ही खत्म नजर आएगा।
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जो झारखंड के राज्यपाल भी रह चुके है, उन्होंने अपने संबोधन में नगर विकास मंत्री सह उच्च तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को कहा कि “मंत्री जी, सड़क में बहुत गड्ढे हैं, इसे ठीक कराइए।” उपराष्ट्रपति ने कहा कि रांची में पिछले तीन वर्षों में फ्लाईओवर और कई सड़कों का निर्माण हुआ है, लेकिन राज्य के प्रतिष्ठित संस्थान तक पहुंचने वाली सड़क की स्थिति बेहद खराब है। उनके इस बयान पर सभागार में जोरदार तालियां बजीं।
- about jharkhand
- explore jharkhand
- jharkhand
- jharkhand gk
- jharkhand gk mcq
- jharkhand gk series
- jharkhand khunti
- jharkhand live
- Jharkhand New
- Jharkhand News
- Jharkhand Police
- jharkhand police gk
- jharkhand polity mcq
- Jharkhand Samachar
- jharkhand si polity
- jharkhand tet 2026
- jharkhand tourism
- jharkhand vlog
- jharkhand wildlife
- jhula jharkhand se
- johar jharkhand
- khunti jharkhand
- netarhat jharkhand
- new jharkhand song
- news jharkhand
- offbeat jharkhand
- sunder jharkhand
- visit jharkhand