रांचीः संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला सरकार लेगी-कांग्रेस

देश में लगातार कोराना के मरीज तेजी से बढ़ रहे है जिसके कारण बिहार और बंगाल सरकार ने संपूर्ण लॉकडाउन कर दिया है। झारखण्ड में भी कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं जहां राज्य की जनता ही नहीं मंत्री व विधायक भी इसकी चपेट में आ गए हैं।

 आपको बता दें कि बीते दिनों सूबे के मंत्री और विधायक के कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही राज्य के मुखिया हेमंत सोरेन भी ऐहतिहात के तौर पर होम कोरेन्टीन में हैं, जिससे राज्य के राजनीतिक गलियारों में पहले से ही हड़कंप मचा हुआ है।

 ऐसे में राज्य में अफ़वाहों का बाजार भी गर्म है कि सूबे में भी संपूर्ण लॉकडाउन किया जायगा। संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर वर्तमान सरकार के सहयोगी दल कांग्रेस का कहना है कि राज्य सरकार इस मामले पर पैनी नजर रख रही है।

वहीं इस पर बीजेपी का कहना है कि संपूर्ण लॉकडाउन का फैसला राज्य सरकार को लेनी है, ऐसे में हमारी ओर से टिपण्णी सही नहीं होगी। किन जिस तरह राज्य के मंत्री और विधायक कोराना पॉजिटिव हुए हैं वो दुर्भाग्यपूर्ण है।