बोकारोः कोरोना के बढ़ते संक्रमण को ले उपायुक्त ने जारी किए निर्देश
- By admin --
- 20 Jul 2020 --
- comments are disable
राज्य में कोरोना की ब्लास्ट जारी है। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने बोकारो जिला में सख्ती बरतने का आदेश प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों को दिया है।
उपायुक्त राजेश कुमार सिंह ने सभी इलाकों के लिए अलग-अलग दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। कोरोना को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए इसी निर्देश के आलोक में दंडाधिकारी प्रभास दत्ता ने चास नगर निगम क्षेत्र में अभियान चलाकर लोगों को मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने का निर्देश दिया।
नियमों की अनदेखी पर प्रशासन हुई सख्त
इस दौरान उन्होंने चास के गरग ब्रिज के पास से अभियान को शुरू किया और चास के पोस्ट स्थित सब्जी मार्केट समेत बीच बाजार में जाकर लोगों को सख्त निर्देश दिया है, कि कोई भी व्यक्ति अगर नियमों की अनदेखी करते पाया जाता है तो उस पर जुर्माना के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बिना मास्क घूम रहे लोगों को मास्क भी उनके द्वारा उपलब्ध कराया गया।
दंडाधिकारी प्रभात सत्ता ने कहा कि लोग पहले से जागरूक जरूर नजर आ रहे हैं,लेकिन उन्हें अभी भी यह बताया जा रहा है कि वे किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें। क्योंकि कोरोना का जिस प्रकार फैलाव हो रहा है वह काफी खतरनाक है।