रांची। निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने किया बैठक

रांची। राज्य में निर्वाध बिजली आपूर्ति के लिए सूबे के स्वास्थ्य सह आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक केके वर्मा के साथ महत्वपूर्ण बैठक अपने डोरंडा स्थित अवासीय कार्यालय में की।

उन्होंने कहाकि राज्य के लोगों को निर्वाध बिजली आपूर्ति होनी चाहिए,ताकि लोग परेशान ना हो। जमेशदपुर में हो रही बिजली की समस्या पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहाकि वे जल्द ही का समाधान निकालेगें। उन्होंने कहाकि राज्य के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि राज्य में बिजली की समस्या ना हो, बिजली आपूर्ति में जो भी परेशानी आ रही है। उसे तीन-चार दिन में निदान कर लिया जाए।