मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर
- By rakesh --
- 08 Apr 2025 --
- comments are disable
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर
12 एवं 13 अप्रैल को रामगढ़ और रांची में मिलेंगे वालेंटियर एवं बीएलओ से
वालेंटियर एवं बीएलओ से मिलकर संपन्न लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन में जानेंगे उनका अनुभव
=================
रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया है कि मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार 11 से 13 अप्रैल तक तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त रामगढ़ एवं रांची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करेंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार निर्वाचन सदन में मुख्य चुनाव आयुक्त के झारखंड भ्रमण की तैयारियों की समीक्षा बैठक कर रहे थे।
श्री के. रवि कुमार ने बताया कि 12 अप्रैल को रामगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त लोकसभा एवं विधानसभा निर्वाचन 2024 में भाग लेने वाले वालेंटियर से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह वालेंटियर का निर्वाचन के दौरान हुए अनुभवों को जानेंगे। वहीं 13 अप्रैल को रांची के दशम फ़ॉल में बीएलओ से मुलाकात करेंगे एवं दुर्गम क्षेत्रों में उनके प्रयासों को जानेंगे। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त बीएलओ द्वारा निर्वाचन के दौरान हाउस टू हाउस सर्वे, बीएलओ ऐप, मतदान का समय प्रबंधन इत्यादि के विषय में उनके अनुभवों को जानेंगे।
श्री के. रवि कुमार ने समीक्षा बैठक के दौरान सभी संबंधित पदाधिकारियों को मुख्य चुनाव आयुक्त के दौरे से सम्बन्धित कार्यों को आवंटित करते हुए उसके बेहतर अनुपालन के निर्देश दिए। उन्होंने रामगढ़ एवं रांची में के कार्यक्रम स्थलों पर तैयारियों का निरीक्षण करते हुए उसे ससमय पूर्ण कर लेने को कहा।
इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी श्री एवी होमकर, रांची के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री,रांची एसएसपी श्री चंदन कुमार मौजूद थे। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रामगढ़ जिले के जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त श्री चंदन कुमार सहित निर्वाचन के पदाधिकारी बैठक से जुड़े थे।
- chief election commissioner
- chief election commissioner of india
- election
- election commision of india
- Election Commission
- election commission news
- Election Commission of India
- election commissioner
- election commissioner gyanesh kumar
- election commissioner of india
- gyanesh kumar appointed as new election commissioner
- gyanesh kumar election commission
- gyanesh kumar election commissioner
- new election commissioner
- supreme court on election commissioner