बर्फबारी से पंजाब, दिल्‍ली सहित 5 राज्‍यों में ठिठुरन, 6 मार्च के बाद मिलेगी राहत

पहाड़ों में बर्फबारी से पंजाब, दिल्‍ली सहित 5 राज्‍यों में ठिठुरन, 6 मार्च के बाद मिलेगी राहत

वेस्‍टर्न डिस्‍टर्बेंस के कारण उत्तर भारत में मौसम ने यह यू-टर्न लिया है. मौसम विभाग का कहना है कि 6 मार्च के बाद ठिठुरन से कुछ राहत जरूर मिल सकती है. स्‍काईमेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है, इसके बाद मौसम शुष्क हो जाएगा। तेज हवाओं ने दिन के मौसम को तो सुहाना बना ही दिया है लेकिन रात के वक्‍त तो अच्‍छी खासी ठंड महसूस हो रही है.