टैरिफ के बीच डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी ?

टैरिफ के बीच डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे पीएम मोदी? अगले महीने कर सकते हैं US का दौरा

संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) का शिखर सम्मेलन सितंबर 2025 में न्यूयॉर्क में आयोजित होने जा रहा है. इस मंच पर दुनिया के शीर्ष नेता एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय एजेंडा तय करेंगे. सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अमेरिका यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर सकते हैं. यह मुलाकात न केवल भारत-अमेरिका संबंधों में एक अहम मोड़ साबित हो सकती है, बल्कि व्यापार, टैरिफ और भू-राजनीतिक मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकती है.

 

टैरिफ विवाद के बीच सितंबर में पीएम मोदी की हो सकती है ट्रंप से मुलाकात, जानें दौरे की असली वजह ।
PM Modi America Visit: भारत-अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच पीएम नरेंद्र मोदी सितंबर के अंत में UNGA (संयुक्त राष्ट्र महासभा )में शामिल होने अमेरिका जा सकते हैं. दौरे के दौरान ट्रंप संग द्विपक्षीय वार्ता संभव है, जिसमें व्यापार विवाद सुलझाने और संभावित ट्रेड डील पर चर्चा होगी ।