जामताड़ा। इरफान ने किया पुल का शिलान्यास, लोगों ने किया जोरदार स्वागत
- By rakesh --
- 22 Jan 2023 --
- comments are disable
जामताड़ा। सदर प्रखंड के रुपाईडीह में जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास करने पहुँचे। जहाँ सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण विधायक का भव्य रूप से स्वागत किया। रुपाईडीह और चाकड़ी के बीच दो करोड़ 80 लाख की लागत से बनने वाली उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास विधायक ने नारियल फोडकर किया। मौके पर डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा की रुपाईडीह और चाकड़ी के बीच पुल की माँग वर्षों से यहाँ के ग्रामीणों का था। जिसे मैंने पूरा कर दिया। पूर्व की भाजपा सरकार के मंत्री यहाँ आये थे। यहाँ के जनता ने पुल की माँग भी किया था जिसे बनवाने का आश्वासन तत्कालीन मंत्री ने दिया था। लेकिन पुल निर्माण नही करवाया। लेकिन मेरी जेहन में यह बात थी। कोरोना काल के कारण पुल बनवाने में देर हुई लेकिन अब ग्रामीणों का सपना साकार हुआ है जिसका आज शिलान्यास किया गया। यहाँ उपस्थित ग्रामीणों की संख्या बता रहे हैं कि जामताड़ा विधायक जो कहते हैं उसे पूरा करते हैं।