रांची। झारखंड का एक ऐसा डॉक्टर विधायक जो लगातार लोगों को दे रहा है मेडिकल सेवा

 

इलाज के साथ-साथ आर्थिक सहायता एवं वस्त्र का लगातार वितरण

झारखंड प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सह जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने पूरे विश्व को हिला कर रख देने वाले इस कोरोना काल में अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार सेवा दे रहे है। सभी कोरोना वारियर्स के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस विकट परिस्थिति में भी ये जनता की सेवा में लगे हैं जो धन्यवाद के पात्र हैं। कोरोना के प्रभाव ने किसी को नहीं छोड़ा है। हर कोई कोरोना का अंत करने में लगा है। देश और दुनिया की व्यवस्था इससे चरमरा सी गई है। लेकिन मानव के पास ही हर समस्या का समाधान भी है और वह इसे दिखा भी रहे हैं। विधायक ने कहा कि सभी को मालूम है कि यह इतनी बड़ी त्रासदी है कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली व बड़ा देश भी स्वास्थ सेवा में पिछड़ गया है। कम संसाधन होने के बावजूद झारखंड सरकार कोरोना नियंत्रण करने में सफल दिख रही है।लॉकडाउन लगने के बाद सभी अस्पतालों में पर्याप्त मात्रा में दवाई जांच और ऑक्सीजन मिल रही है।विधायक ने बताया कि इस समय सोशल मीडिया पर चल रहे भ्रामक खबरों से बचने की भी जरूरत है। यह मानसिक रूप से कमजोर करता है। कोरोना से डरना नहीं है लड़ना है।

लॉक डाउन का पालन  ही बेहतर बचाव

लॉक डाउन का पालन व सरकारी दिशानिर्देशों का पालन ही बेहतर बचाव है। उन्होंने कहा कि जामताड़ा प्रशासन एवं पुलिस की भी जितनी प्रशंसा की जाए कम होगी।घर-परिवार छोड़कर बिना डरे घबराए आम आवाम को लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करवा रही है। बैंक कर्मी व डाक कर्मी भी बिना डरे घबराए जनता से जुड़े सभी कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं। चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी बिना डरे घबराए 24 घंटे सेवा में लगे हैं। वे उपचार के साथ साथ हौसला भी दे रहे हैं और उनका मनोबल बढ़ा रहे हैं। विधायक ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ कहे जाने वाले प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के कार्यों की भी प्रशंसा की है। उन्होंने बताया कि अपने कम संसाधन के बावजूद जनता व सरकार से जुड़ी समस्याओं को अपने पेपर और न्यूज़ चैनल के माध्यम से सबको अवगत करा रहे हैं। उन्होंने 45 साल की उम्र तक के सभी को कोविड-19 वैक्सीन हर हाल में ले लेने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि बहुत जल्द 18 से 44 साल के लोगों को भी टीका लगना शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि एक दूसरे की मदद से ही इस कोरोना पर विजय करेंगे।

गांव गांव तक पहुंच रहे हैं डॉक्टर इरफान

लॉकडाउन के कारण मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए विधायक स्वयं गांव पहुंच रहे हैं और लोगों का समुचित इलाज कर रहे हैं अपनी जान को जोखिम में डालकर विधायक जी लगातार मेडिकल सेवा दे रहे हैं। कोरोना के मरीजों के इलाज के साथ-साथ अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों को जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं और उनका इलाज कर रहे हैं। इस कोरोना काल मे अब तक सैकड़ों मरीजों का इलाज कर चुके हैं और एक जनप्रतिनिधि के साथ-साथ एक चिकित्सक के रूप में ईमानदारी से कुरुक्षेत्र का भ्रमण कर सेवा दे रहे हैं। राज्य में सभी अस्पतालों की ओपीडी सेवा बंद रहने के कारण आम बीमारी से ग्रसित मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा और ऐसे में विधायक इरफान अंसारी की सेवा देना एक वरदान साबित हो रहा है। इलाज के साथ-साथ परिवार वालों को आर्थिक सहायता एवं वस्त्र का भी लगातार वितरण कर रहे हैं।