कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा गिरफ्तार, मिली अंतरिम जमानत !

पवन खेड़ा  कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत: कल असम में केस,को सुप्रीम आज विमान से उतारकर दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था

रायपुर के कांग्रेस अधिवेशन में जा रहे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर एक दिन पहले ही असम पुलिस ने कम्युनल डिस्टर्बेंस और राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर दीमापुर में केस दर्ज किया गया था।

खेड़ा को गुरुवार सुबह दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट से उतार दिया था। खेड़ा रायपुर में शुक्रवार से शुरू हो रहे कांग्रेस के अधिवेशन में हिस्सा लेने जा रहे थे। इस कार्रवाई के विरोध में फ्लाइट में मौजूद दूसरे कांग्रेस नेताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और विमान से उतरकर प्रदर्शन और नारेबाजी शुरू कर दीi