रांची। इडी ने किया साहेबगंज डीसी को तलब, अवैध माइनिंग पर जांच तेज !

रांची।  अवैध माइनिंग की जांच कर रही ईडी ने अब राज्य के अधिकारियों पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज डीसी रामनरेश यादव को ईडी ने समन भेजा है। 23 जनवरी को ईडी ने उन्हें रांची कार्यालय में बुलाया है। ईडी राज्य में 1000करोड़ के अवैध खनन का मामले में जांच कर रही है। इसके अलावा जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और बच्चू यादव पर ईडी ने नया केस(ECIR) दर्ज कर सकती है।